अंबेडकर नगर, नवम्बर 4 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। जीआरपी थानाध्यक्ष सुमित कुमार की अगुवाई में यात्रियों की सुविधा एवं रेलवे स्टेशन पर होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। चलती ट्रेन में आउटर पर टैक के किनारे डंडा मारकर मोबाइल छीनने वाले युवक को चोरी की मोबाइल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मालीपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी फैजान मन्नान सैयद के रूप में हुई। उपनिरीक्षक दुर्गादत्त यादव, हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश मिश्रा, कांस्टेबल गिरराज सिंह व प्रदीप कुमार साथ रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...