अंबेडकर नगर, सितम्बर 7 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर में रविवार को ईसाई मिशनरियों द्वारा चंगाई सभा के आड़ में मतांतरण कराने की अफवाह से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दर्जन भर लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, पुलिस जांच और पूछताछ में धर्मांतरण की पुष्टि न होने पर पुलिस ने सभी आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया। रविवार को चैनपुर चौराहे के पास मटीही मार्ग पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को एकत्र कर ईसाई धर्म के प्रति प्रेरित करने की सूचना पुलिस को मिली थी। खबर मिलते ही जैतपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर राजन कुमार पांडेय सहित दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाने में गहराई से की गई पूछताछ और जांच-पड़ताल के दौरान मतांतरण कराने जैसी किसी भी ब...