अंबेडकर नगर, अगस्त 2 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, विधि संवाददाता। पांच अगस्त को होने वाले जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को सकुशल तरीके से सम्पन्न कराने के लिए चुनाव कार्यकारणी की अहम बैठक हुई। निर्वाचन अधिकारी/बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव अरविन्द कुमार त्रिपाठी के संचालन में घंटो चली बैठक में मतदान के दिन 707 मतदाताओं के लिए बूथ बनाए जाने तथा चुनाव आचार संहिता का पालन करने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बार अध्यक्ष ने कहा कि निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए चुनाव संचालन समिति पूरी तरह दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से चुनाव आचार संहिता का पालन करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि किसी प्रत्याशी द्वारा मतदाता को पैसा अथवा किसी प्रका...