Ambedkar Nagar News: चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
अंबेडकर नगर, अगस्त 14 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर। सम्मनपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। सम्मनपुर थाने के उपनिरीक्षक धीरज कुशवाहा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक जैनापुर मोड़ के पास चाकू लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान पलई रामनगर निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर नियमानुसार जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.