Ambedkar Nagar News: चरवाहे का शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम
अंबेडकर नगर, जुलाई 15 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर-अयोध्या रेल मार्ग के पटेलनगर क्रासिंग के पास हुए फरक्का एक्सप्रेस से हादसे में प्राण गवाने वाले चरवाहे का परिजनों ने शव मिलने के बाद दाहसंस्कार कर दिया। अहिरौली थाना क्षेत्र के दरवन के मजरा रज्जूपुर निवासी राजू पुत्र सहदिक उस समय ट्रेन हादसे का शिकार हो गया था जब वह बकरी चराने के लिए गया था। बकरियों को बचाने के प्रयास में वह स्वंय ही अपने प्राण गवा बैठा और उसके साथ चार बकरियां भी ट्रेन की चपेट में आने से मौत के मुंह में चली गई थीं। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि राजू के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.