अंबेडकर नगर, नवम्बर 15 -- Ambedkar Nagar News: ​अम्बेडकरनगर, संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को जिले के विभिन्न नदी घाटों और सरोवरों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिला मुख्यालय स्थित नगर के तमसा मार्ग घाट समेत जनपद के अन्य प्रमुख घाटों और मार्गों पर दोपहर बाद से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो शाम होते होते विशाल मेले में तब्दील हो गया। बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने घुटने भर पानी में खड़े होकर छठी मैया की विधि विधान से आराधना की और अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख समृद्धि व संतान के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान घाटों पर बज रहे छठ के पारंपरिक लोकगीतों और श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इससे पहले महिलाओं ने भक्ति गीतों के बी...