अंबेडकर नगर, अक्टूबर 22 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी 65 वर्षीय प्रेम प्रकाश का शव गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घाघरा नदी के बीच रेत पर मिला। परिजनों ने शव को रेत से उठाकर घर पहुंचाया। परिजनों ने शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम नहीं कराया तथा शव का अंतिम संस्कार कर दिया । बीते सोमवार को प्रेम प्रकाश गुप्ता पुत्र भगवान दास इल्तफातगंज घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला।जिसपर परिजनों ने इब्राहिमपुर थाने पर गुमशुदगी दर्ज करायी थी। बताया जाता है कि दिलासीगंज के पास नदी किनारे उनके कपड़े और चप्पल मिले थे। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रेम प्रकाश को नदी में कूदते हुए देखा गया था, लेकिन इसके बाद वह बाहर आते नहीं दिखाई दिए।इसके बाद एसडीआरएफ की टीम उनक...