Ambedkar Nagar News: घर में घुसकर बहू-बेटी से मारपीट, तीन पर मुकदमा
अंबेडकर नगर, सितम्बर 28 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर,संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के कोड़रा कला गांव में जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी छोटेलाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार सुबह जमीन व रास्ते के विवाद को लेकर प्रिन्स यादव, प्रमिला और ब्यूटी ने उनकी बहू इन्दु के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने इन्दु के साथ मारपीट की। जान बचाकर घर में भागने पर आरोपी घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची पुत्री सविता के साथ भी डंडे, लात-मुक्कों से मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान इन्दु के दोनों हाथों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.