अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव भरौली में बुधवार रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी परिजनों को गुरुवार भोर करीब चार बजे हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। भरौली निवासी विनोद उर्फ बिंदी पुत्र बिरजू का परिवार रात में दूसरे मकान में सोने चला गया था। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी खंगाल दी। अलमारी में रखे सीकड़, छागल, लॉकेट, माथवेदी, नथिया, झुमका, पायल और नाक की कील समेत करीब तीन लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घर की महिला सुशीला ने बताया कि सुबह उनके जेठ ने फोन कर घर का दरवाजा बाहर से बंद होने की जानकारी दी। घर पहुंचने पर कमरे का ताल...