Ambedkar Nagar News: घर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख की चोरी, जेवरात समेत लाखों का सामान गायब
अंबेडकर नगर, अगस्त 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के छोटी सीहमई कारीरात गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गांव निवासी भरतमणि तिवारी के घर में चोरी की घटना हुई है। घर में रहने वाली गीता तिवारी दो दिन पहले अपने मायके गई थीं। उनके जाने के बाद घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दो अलमारियों, तीन बक्सों तथा बेड के लॉकर को तोड़कर सामान खंगाल डाला। पीड़ित परिवार के मुताबिक चोरी हुए सामान में करीब 15 ग्राम का कान का झुमका, 12 ग्राम का कान का झाला, 20 ग्राम का मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, नाक की कील, सात जोड़ी पायल और एक छागल समेत अन्य कीमती सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.