अंबेडकर नगर, अक्टूबर 17 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। ग्रामीण महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत जन शिक्षण केन्द्र के तत्वावधान में बीआरसी कार्यालय मालीपुर में 12 ग्राम पंचायातों की 60 महिला लीडरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में स्थानीय स्वाशासन, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), ग्राम सभा की खुली बैठक और पंचायत विकास की योजना पर जानाकरी दी गई। कार्यक्रम समन्वयक हेमलता ने ग्राम सभा को लोकतांत्रिक शासन की आधारशिला बताते हुए कहा कि खुली बैठक में माध्यम से ग्रामीण अपनी समस्याएं और विकास की प्राथमिकताएं सामने रख सकते हैं। प्रतिभागियों को 73वें संविधान संशोधन, पंचायती राज व्यवस्था, वार्ड की सदस्यों की जिम्मेदारियों और जीपीडीपी के पांच चरणों की जानकारी दी गई। रोल-प्ले और नाटक में माध्यम से ग्राम सभा की ...