अंबेडकर नगर, सितम्बर 2 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,संवाददाता।जलालपुर क्षेत्र गौरा कमाल गांव के निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। यहां जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए जल्द ही नाली निर्माण कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के निर्देश पर यह कार्य प्रस्तावित है। यह नाली राम जगत प्रजापति के निवास से शुरू होकर गांव के तालाब तक बनाई जाएगी। फिलहाल इस परियोजना के लिए बजट उपलब्ध होने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि बजट के उपलब्ध होते ही नियमानुसार कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा । ग्रामीणों ने बताया कि नाली के अभाव में बारिश के मौसम में काफी परेशानी होती थी। पानी सड़कों पर जमा हो जाता था, जिससे आवागमन में कठिनाई होती थी और बीमारियों का खतरा बना रहता था। इस निर्माण से जहां गांव की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा, वहीं म...