Ambedkar Nagar News: गोष्ठी के जरिए नशा छोड़ो जीवन जोड़ो का दिया संदेश
अंबेडकर नगर, सितम्बर 9 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से ग्रामसभा शाहपुर परासी अशरफपुर बरवा में नशा मुक्ति जागरूकता गोष्ठी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवा मंगल दल के अध्यक्ष दिव्यांशु तिवारी की उपस्थिति में युवाओं एवं ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। युवा मंगल दल के अध्यक्ष दिव्यांशु तिवारी ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। नशे की लत युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूरी बनाकर शिक्षा, खेल, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों की ओर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि जिस ऊर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.