अंबेडकर नगर, अक्टूबर 5 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। हादसे में चार यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने गिरफ्तार चालक को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार 2 अक्टूबर की तड़के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर शाहपुर अंडरपास के पास अम्बरपुर टोल प्लाजा से पहले बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद मामले में जैतपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस हादसे की जांच कर रही थी। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी बस चालक उम्मेद सिंह पुत्र अरविन...