अंबेडकर नगर, सितम्बर 24 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग आफिसर, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ईशा प्रिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के रिक्त पद पर निर्वाचन हेतु कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Basti News: शिक्षक एमएलसी का चुनाव कार्यक्रम जारीनिर्वाचन कार्यक्रम विवरण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना 29 सितम्बर, नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, नाम-निर्देशनों की संवीक्षा 7 अक्टूबर, नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर, मतदान 23 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे से सायं 4 बजे तक चलेगा। मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को होगी। निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करा ली जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम...