अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जैतपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शिवशंकर तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पुत्र शोभा तिवारी, निवासी कुठमा थाना कटका है। उसे कुठमा गांव से गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध जैतपुर थाने में वर्ष 2020 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। अभियुक्त के खिलाफ जैतपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के अलावा वर्ष 2019 में लूट और माल बरामदगी तथा आर्म्स एक्ट के मुकदमे भी दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक कुँवरपाल सिंह, कांस्टेबल अभिमन्यु यादव और मोनू चौध...