Ambedkar Nagar News: गृह कलह से क्षुब्ध युवक ने जंगल में फांसी लगाकर दी जान
अंबेडकर नगर, जुलाई 6 -- Ambedkar Nagar News: भीटी, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के रिउना गांव निवासी एक युवक ने कथित रूप से गृह कलह से परेशान होकर जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि रिउना निवासी सुभाष सिंह (25) पुत्र श्यामसुंदर सिंह का शव सोमवार को पांडे के पूरा के जंगल में पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर भीटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कृष्णबली सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.