अंबेडकर नगर, अक्टूबर 14 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत पशु पालन विभाग द्वारा जनपद के समस्त विकास खंडों में पशु चिकित्साधिकारियों की टीम गांव-गांव पहंुचकर नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर रही है। शिविरों में पशुओं के स्वास्थ्य क परीक्षण कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। शिविर में पश्ुापालकों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक विकास खंड में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। अब तक टांडा, बसखारी, भियांव, जलालपुर एवं भीटी विकास खंडों में शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: अक्तूबर माह के अंत तक गांवों में...