अंबेडकर नगर, अक्टूबर 14 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ स्थित तमसा नदी पर बने पुल के पास बारिश के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढे की खबर हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने तत्काल संज्ञान लिया। विभाग ने मौके पर मरम्मत कराकर गड्ढे को ठीक करा दिया। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली है। बारिश के कारण सड़क की पटरी का कटान होने से गहरा गड्ढा बन गया था। इसकी वास्तविक गहराई का अंदाजा सड़क की ऊपरी सतह से नहीं लग पा रहा था। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों के साथ ही स्कूली वाहनों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। रात के अंधेरे में गड्ढा दिखाई नहीं देने से हादसे की आशंका और बढ़ गई थी। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर चिंता जताते ...