Ambedkar Nagar News: खनन अधिकारी से अभद्रता करके ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाया, केस दर्ज
अंबेडकर नगर, जुलाई 14 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी थाना क्षेत्र के बीबीपुर में बीते रात्रि को खनन विभाग ने अवैध रुप से जेसीबी से नहर की सिल्ट की खुदाई कर रहे खनन माफियाओं पर छापेमारी की। इस दौरान खनन माफियाओं ने खनन अधिकारी से अभद्रता कर एक ट्रैक्टर ट्राली जबरन छुड़ा ले गये जबकि खनन अधिकारी ने पीछा करके अवैध खनन में प्रयुक्त जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। जेसीबी को बसखारी पुलिस के हवाले कर जेसीबी चालक व संचालक तथा 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। जिला खनन अधिकारी कमलेश साहू को बीबीपुर में नहर के सिल्ट का अवैध खनन की सूचना मिली तो बीते रात्रि को खनन अधिकारी अधीनस्थों के साथ बीबीपुर में छापेमारी करने पहुंचे। छापेमारी के दौरान मौके पर अफरातफरी मच गयी। जेसीबी चालक व ट्रैक्टर ट्राली के चालक वाहनों को लेकर इधर उध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.