अंबेडकर नगर, सितम्बर 21 -- Ambedkar Nagar News: जलालपुर,संवाददाता। अकबरपुर विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा को जलालपुर का अतिरिक्त खंड शिक्षा अधिकारी का प्रभार मिलने पर ब्लॉक संसाधन केंद्र जलालपुर में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अभिनंदन कर स्वागत किया। खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह के बस्ती जिले में स्थानांतरण के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 पूनम मिश्रा ने अकबरपुर विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। ब्लॉक संसाधन केंद्र जलालपुर में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और विभागीय कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाएगा। मोहम्मद अलकमा,संज...