Ambedkar Nagar News: कोटे पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप
अंबेडकर नगर, सितम्बर 8 -- Ambedkar Nagar News: महरुआ। भीटी विकास खंड के ग्राम पंचायत दहेमा निवासी अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर कोटे की जांच कराने की मांग की है। शिकायती पत्र में कहा है कि कोटेदार द्वारा मानक के अनुसार राशन का वितरण नहीं किया जाता है। उसके राशनकार्ड में छह यूनिट है, लेकिन कोटेदार अंगूठा लगवाने के बाद पांच यूनिट का ही राशन देता है। इसकी शिकायत आपूर्ति विभाग में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बिना जांच किए मनमानी ढंग से कोटेदार के पक्ष में रिपोर्ट लगा दी जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.