अंबेडकर नगर, अगस्त 18 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र अकबरपुर में बीएसए डॉ पूनम मिश्रा की अध्यक्षता में दिव्यांग बच्चों को उपकरण उपलब्ध कराने के लिए एलिम्को कानपुर के सहयोग से मेजरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 90 से ज्यादा दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें श्रवण बाधित, बौद्धिक दिव्यांगता, मानसिक मंदता, आर्थोपैडिक, श्रवण बाधित बच्चे शामिल रहे। एलिम्को की तरफ से आए फैसल करीम, आकाश, बाल गोपाल, अखिलेश यादव एवं विवेक ने बच्चों की जांच कर सहायक उपकरणों ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, मिस्ड किट, बे्रल किट, छड़ी, हियरिंग एड व कैलीपर समेत अन्य उपकरणों के लिए चिन्हित किया। इस दौरान जिला समन्वयक किरन सिंह, खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु मिश्र समेत स्पेशल एजुकेटर एवं फिजियोथैरेपिस्ट मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...