अंबेडकर नगर, अगस्त 20 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी थाना क्षेत्र के शाहपुर महमूदपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर किशोर के निजी अंग पर हमले के मामले में किशोर के पिता के प्रार्थना पत्र पर छह लोगों के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज, धमकी और गैरइरादन हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बसखारी थाना क्षेत्र के शाहपुर महमूदपुर निवासी रामबदन, राम कैलाश पुत्र जवाहिर के बीच पहले से किसी बात पर आपस में विवाद चल रहा था आरोप है कि इसी विवाद को लेकर 15 अगस्त को राम कैलाश, जवाहिर पुत्र सुखराज, राज, सौरभ पुत्रगण राम कैलाश, हिन्ता पत्नी राम कैलाश, कंचन पुत्री राम कैलाश ने राम बदन के पुत्र निखिल को गाली गलौज देकर हमलावर हो गए। इसी दौरान आरोपियों में से किसी ने प्राइवेट पार्ट पर जबरदस्त प्रहार कर गंभीर ...