Ambedkar Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 19 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपित को सम्मनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित करीब एक माह से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित किशोरी को लेकर कहीं भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकरोहर गांव के मजरे बढ़ईपुर निवासी कृष्णा उर्फ किशन पर गांव की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज है। बताया जाता है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.