अंबेडकर नगर, सितम्बर 10 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की दादी की शिकायत पर पुलिस ने गांव निवासी अभिषेक राजभर पुत्र घनश्याम राजभर के विरुद्ध अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि किशोरी मंगलवार रात घर से नकदी, जेवरात और अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर चली गई। परिजनों का आरोप है कि गांव निवासी अभिषेक राजभर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोप है कि करीब दो माह पहले भी उसने किशोरी को भगाने का प्रयास किया था। घटना के बाद अभिषेक के भी घर से गायब होने की बात कही गई है।परिजनों के मुताबिक किशोरी के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए उसकी सकुशल बराम...