Ambedkar Nagar News: किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया, अपहरण का मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, जुलाई 28 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने नामजद युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित मां ने बताया मालीपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी विकास पुत्र झिन्नेलाल उस की 17 वर्षीय पुत्री से चोरी-छिपे बातचीत करता था। आरोप है कि 24 जुलाई की दोपहर करीब एक बजे वह अपने सहयोगियों जड़ावती पत्नी जियालाल तथा रवि पुत्र राम बहादुर, सभी निवासी दरियापुर, थाना मालीपुर, की मदद से किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिलने पर मालीपुर थाने में तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.