Ambedkar Nagar News: किछौछा नगर पंचायत के अध्यक्ष ओमकार को शासन ने पद से हटाया
अंबेडकर नगर, अगस्त 22 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले की सबसे बड़ी और प्रमुख नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के भाजपा चेयरमैन (अध्यक्ष) ओमकार गुप्ता को शासन ने पद से हटा दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष को पदच्युत करने की कार्रवाई शासन के प्रमुख सचिव ने की है। प्रमुख सचिव का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। अब अध्यक्ष का कार्य प्रशासक देखेंगे। ओमकार गुप्ता का अधिकार दूसरी बार सीज हुआ है। अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत के अध्यक्ष भाजपा नेता ओमकार गुप्ता पर शासन का हंटर फिर चला है। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अधिशासी अधिकारी की शिकायत, जिले के कलेक्टर की जांच आख्या और डीएम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हुई है। आरोप है कि नगर पंचायत कर्मियों के हड़ताल अवधि के मानदेय का भुगतान जबरन कराया था।भुगतान के लिए ईओ पर दबाव बनाया था। ईओ को उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.