Ambedkar Nagar News: कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने घाटों पर लगाई आस्था की डुबकी
अंबेडकर नगर, नवम्बर 24 -- Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर, संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा पर जिले के विभिन्न नदी घाट और सरोवर आस्था, भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर नजर आए। शुक्रवार की भोर से ही श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र नदियों और सरोवरों की ओर पहुंचने लगा था। हर-हर गंगे और हर हर महादेव के जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और स्नान के बाद पूजा अर्चना कर अन्न व वस्त्र का दान कर पुण्य अर्जित किया। सुरक्षा के भी बेहतर इंतजाम रहे। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर शुक्रवार को जिले में चहुंओर आस्था का संगम दिखा। नगर के ऐतिहासिक श्रवण क्षेत्र धाम समेत जिले के अन्य प्रमुख घाटों पर सुबह से ही महिला, पुरुष, युवा सभी लोग घाटों की तरफ निकल पड़े। यह भी पढ़ें- Chapra News: मांझी में सरयू नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.