अंबेडकर नगर, जुलाई 14 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज। सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा तथा आगामी त्योहारों को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जहांगीरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में आलापुर सीओ अरुण कुमार नौहवार ने अपील की कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद या उकसावे में न आएं। किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और कानून अपने हाथ में न लें। डीजे की आवाज शासन की निर्धारित सीमा के अनुरूप ही रखी जाए तथा डीजे के ऊपर बच्चों को बैठाने जैसी लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान थानाध्यक्ष रितेश कुमार पांडेय, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं नामित सभासद रमेश गुप्त, सभासद शशिकांत दूबे उर्फ मिंकी, राजाराम निषाद, राजकुमार, अमित सोनी, त्रिभुवन राम, विनोद पांडेय, वीरेंद्र चौहान, रमेश...