अंबेडकर नगर, जुलाई 7 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर। जलालपुर तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस के दौरान सोमवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में श्री नव दुर्गा कांवरिया मण्डल नि:शुल्क सेवा समिति जलालपुर के अध्यक्ष सोनू गौड़ तथा संरक्षक विकास निषाद ने आगामी कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समिति ने नगपुर से जीजीआईसी स्कूल से जलालपुर तक के मार्ग तथा सलहदीपुर चौराहे से सुरहुरपुर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। समिति का कहना है कि दोनों मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं, जिससे कांवरियों के आवागमन में कठिनाई हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...