Ambedkar Nagar News: कांवड़ यात्रा की तैयारी के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
अंबेडकर नगर, जुलाई 14 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर। कोलकाता बोल बम नि:शुल्क सेवा समिति नगपुर जलालपुर ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों के लिए सोमवार को उपजिलाधिकारी जलालपुर को ज्ञापन सौंपकर यात्रा मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की। समिति के अध्यक्ष राज कपूर एवं विकास निषाद ने बताया कि 11 व 12 अगस्त को कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 11 अगस्त को दुर्गा मंदिर परिसर से नसोपुर घाट तक कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी, जहां श्रद्धालु जल भरेंगे। इसके बाद 12 अगस्त को कांवड़िए वाराणसी स्थित बाबा काशी विश्वनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। ज्ञापन में नसोपुर घाट मंदिर से घाट तक अधूरे खड़ंजा मार्ग एवं सीढ़ियों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने, घाट और दुर्गा मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराने, यात्रा मार्ग पर पर्याप्त विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.