अंबेडकर नगर, अक्टूबर 12 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिला कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन में आयोजित प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्ती लेकर कांग्रेस पार्टी की महिलाओं के प्रति अभद्र रवैये पर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं का सम्मान किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। कांग्रेस पार्टी की महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार और उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली मानसिकता को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Gonda News: नेता ...