अंबेडकर नगर, अगस्त 23 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मुसलमानों के आखिरी रसूल हजरत मोहम्मद मुस्तफा अलैह के जन्मदिन के मौके पर मनाए जाने वाले ईद मीलादुन्नबी पर्व का उल्लास जिले में चहुंओर दिखने लगा है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह न सिर्फ भव्य व आकर्षक गेट बनाए जा रहे,बल्कि घरों व मस्जिदों की साज सजावट भी तेज कर दी गई है। इसी के साथ महफिलों का दौर भी शुरू हो गया है। 26 अगस्त को मनाए जाने वाले ईद मीलादुन्नबी पर्व का उत्साह जिले में चारों तरफ दिखने लगा है। अयोध्या मार्ग, पुराना तहसील तिराहा, फव्वारा तिराहा, नई सड़क, शहजादपुर, सब्जी मंडी व अन्य क्षेत्रों में बन रहे गेट लोगों के आकर्षण के केंद्र बन रहे हैं। शहजादपुर में गेट का निर्माण कर रहे वाराणसी के रेहान व कलाम ने कहा कि 24 अगस्त की देर शाम तक गेट का न...