Ambedkar Nagar News: कल निकलेगा भव्य तिरंगा यात्रा
अंबेडकर नगर, अगस्त 11 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। स्वतंत्रता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। यह तिरंगा यात्रा डीएम ईशा प्रिया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट से निकल कर शिव बाबा धाम तक जाएगी, जिसमें नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं एवं आमजन की सहभागिता रहेगी। यात्रा के दौरान राष्ट्रध्वज के साथ लोगों को एकता, अखंडता, राष्ट्रप्रेम एवं देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया जाएगा। जिला प्रसाशन ने कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: शहर में निकलेगी तिरंगा यात्रा आज, डीएम रहेंगे शामिल यह भी पढ़ें- Balia News: र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.