Ambedkar Nagar News: कलेक्ट्रेट के सामने लावारिस हालत स्कूटी में मिले 10 लाख के आभूषण
अंबेडकर नगर, सितम्बर 3 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला कलेक्ट्रेट के सामने अम्बेडकर प्रतिमा के पास गुरुवार को लावारिस हालत में स्कूटी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो उसके अंदर सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने स्कूटी के नंबर यूपी 45 एयू 9284 के आधार पर उसके मालिक की जानकारी जुटाई। जांच में स्कूटी इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के चितवई निवासी अनिल जायसवाल के नाम होने की जानकारी सामने आई।बताया जा रहा है कि अनिल जायसवाल की पत्नी दीक्षा स्कूटी लेकर कलेक्ट्रेट के पास आई थीं और स्कूटी वहीं छोड़कर चली गईं। स्कूटी लावारिस हालत में मिलने के बाद पुलिस ने अनिल जायसवाल को सूचना दी और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.