Ambedkar Nagar News: करंट लगने से सिलाई केन्द्र की संचालिका की मौत
अंबेडकर नगर, जुलाई 26 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के उसरहां ठगरहवा पुरवा गांव की रहने वाली सिलाई केंद्र संचालिका वंदना की शनिवार शाम को करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह गांव की सीमा पर आजमगढ़ जनपद के मित्तूपुर बाजार स्थित अपने सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर केंद्र पर काम कर रही थीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वंदना गांव की महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ ब्यूटी पार्लर भी चलाती थीं। शनिवार को वह सिलाई मशीन पर काम कर रही थीं। इसी दौरान मशीन के पास मौजूद बिजली के तार में अचानक करंट उतर आया। करंट लगते ही वह मशीन पर ही बेसुध होकर गिर पड़ीं। कुछ देर बाद केंद्र पर पहुंची महिलाओं ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा तो शोर मचाया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.