Ambedkar Nagar News: कम हुआ सरिया व सफेद बालू का दाम, बढ़ गया मोरंग व सीमेंट का रेट
अंबेडकर नगर, नवम्बर 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मिडिल ईस्ट में जंग बीते कुछ समय से रुकी है। इसका असर भवन निर्माण सामग्रियों पर पड़ता दिख रहा है। सरिया व सफेद बालू के दाम में जहां कमी हुई है, तो वहीं मोरंग व सीमेंट के दाम बढ़े हैं। इसके अलावा ईंट के दाम में भी बदलाव आया है। इससे भवन निर्माण में लगे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का प्रतिकूल प्रभाव भवन निर्माण सामग्रियों पर भी पड़ा था। लगभग सभी निर्माण सामग्रियों के दाम में अप्रत्याशित वृद्धि हुई थी। इससे निर्माण करा रहे लोगों को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। ज्यादातर लोगों ने तो निर्माण कार्य ही रुकवा दिया था। ऐसे लोगों को उम्मीद थी कि जब जंग रुकेगी, तो निर्माण सामग्रियों के दाम में कमी होगी। उनकी उम्मीद सही साबित होती दिख रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.