Ambedkar Nagar News: कटेहरी राजकीय कृषि बीज भंडार पर सरसों की मिनी किट निशुल्क उपलब्ध
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 24 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। किसानों को सरसों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें निशुल्क बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय कृषि बीज भंडार कटेहरी पर सरसों की मिनी किट का वितरण किया जा रहा है। इच्छुक किसान अपना पंजीकरण कराकर निशुल्क मिनी किट प्राप्त कर सकते हैं। राजकीय कृषि बीज भंडार कटेहरी के प्रभारी रविशंकर वर्मा ने बताया कि सरसों की मिनी किट वितरण के लिए कुल 700 किट का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष अब तक 220 किसानों को निशुल्क किट वितरित की जा चुकी है। शेष पात्र किसानों को भी योजना का लाभ देने के लिए वितरण जारी है। उन्होंने बताया कि जो किसान सरसों की बुवाई करना चाहते हैं, वे राजकीय कृषि बीज भंडार कटेहरी पर किसी भी कार्यदिवस में पहुंचकर आवश्यक किसान पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर निशुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.