अंबेडकर नगर, सितम्बर 3 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र भियांव के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरा बदलही में 135 नौनिहालों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। जर्जर प्राथमिक विद्यालय भवन के कारण कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को जूनियर विद्यालय की इमारत में पढ़ाया जा रहा है। पर्याप्त कमरे नहीं होने से एक ही कक्ष में दो से तीन कक्षाओं के बच्चों को बैठाना पड़ रहा है। विद्यालय में आधी अधूरी बिना गेट की बाउंड्रीवाल भी सुरक्षा की पोल खोल रही है।

भवन की स्थिति बुधवार को जूनियर विद्यालय भवन के कई हिस्से का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। संयोग से उस समय वहां कोई बच्चा नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बरसात के बीच भवन की हालत लगातार खराब हो रही है और जगह-जगह से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। इससे बच्चों और शिक्षको...