अंबेडकर नगर, जुलाई 26 -- Ambedkar Nagar News: विद्युतनगर। श्री झारखंड महादेव कांवरिया सेवा मंडल टांडा के अध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में सेवा मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कांवड़ यात्रियों की व्यवस्था के सम्बंध में 18 सूत्रीय मांग पत्र देकर समय रहते समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। ज्ञापन में सड़क, बिजली, पानी, साफ सफाई की समुचित व्यवस्था की मांग की गई है। बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: डीएम और एसपी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...