Ambedkar Nagar News: एनडीएम फिर बनाएगी सरकार:राजभर
अंबेडकर नगर, अगस्त 14 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को जनपद पहुंचे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने खस्ताहाल सड़कों और विकास कार्यों को लेकेर सांसद और विधायक पर निशाना साधा। प्रभारी मंत्री ने जलालपुर क्षेत्र में सड़कों की बदहाली को लेकर कहा कि जनप्रतिनिधियों को केवल चुनाव के समय जनता के बीच नहीं आना चाहिए। उन्हें पूरे कार्यकाल में क्षेत्र का दौर करना चाहिए। लेकिन चुनाव जीतने के बाद कई नेता पांच वर्ष तक नजर ही नहीं आते। कहा कि कई जगह साइकिल चलाना भी मुश्किल है। प्रभारी मंत्री ने दावा किया कि एनडीए पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में है। आगामी चुनाव में दोबारा सरकार बनाएगी। मंत्री ने कहा कि पेंशन, किसान सम्मान निधि और आवास जैसी योजनाओं में बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.