अंबेडकर नगर, नवम्बर 3 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। एनटीपीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने और बाद में रुपये मांगने पर मारपीट, गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को देर शाम थाना इब्राहिमपुर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार शिकायतकर्ता पल्नन पुत्र अशर्फीलाल मोहल्ला आजाद नगर थाना इब्राहिमपुर ने आरोप लगाया है कि मोहल्ला चांदपुर इलित्फागंज के निवासी लवकुश पांडे व कुछ अज्ञात लोगों ने एनटीपीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये लिए गए थे। आरोप है कि 10 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 9:35 बजे जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आर...