Ambedkar Nagar News: एनटीपीसी में नौकरी के नाम पर ठगी के शिकार युवक के विरुद्ध भी केस दर्ज
अंबेडकर नगर, नवम्बर 4 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। एनटीपीसी टांडा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार हुए युवक के विरुद्ध भी मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इब्राहिमपुर पुलिस ने युवक शिव कनौजिया पुत्र पंचम ग्राम भीगी थाना इब्राहिमपुर की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप है कि पल्लन पुत्र अशर्फीलाल निवासी मोहल्ला आजाद नगर थाना इब्राहिमपुर एवं अन्य तीन अज्ञात ने उसके साथ मारपीट किया, इससे उसके शरीर और हाथ में चोटें आई है। मारपीट के अलावा उसके साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया गया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.