अंबेडकर नगर, अक्टूबर 11 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। दो धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले एनएच 135 ए के तीसरे फेज के निर्माण में ओवरब्रिज का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके साथ ही मार्ग निर्माण के लिए बिजली खंभों को विस्थापित करने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। एनएच के निर्माण से न सिर्फ श्रद्धालुओं, बल्कि आम लोगों को भी आवागमन में व्यापक लाभ होगा। बताते चलें कि धार्मिक स्थल विध्ंयाचल व अयोध्या को जोड़ने के लिए एनएच 135 ए का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्रारंभिक दो फेज का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। जबकि तीसरे फेज का निर्माण कार्य चल रहा है। यह एनएच जिले के दो तहसील अकबरपुर व जलालपुर से होकर अयोध्या मार्ग पर मिलेगा। 1653 करोड़ की लागत से होने वाले तीसरे फेज के निर्माण के लिए बीते कुछ माह से पेड़ों के कटान के साथ ही बिजली ...