अंबेडकर नगर, अक्टूबर 3 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सीनियर पुरूष एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का शनिवार को एकलव्य स्टेडियम में चयन हुआ। वहीं सीनियर पुरुष कबड्डी के भी छह खिलाड़ियों का चयन हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि चयनित एथलीट के 10 और कबड्डी के खिलाड़ी सोमवार को अयोध्या के मंडलीय चयन ट्रायल में भाग लेंगे। चयनित एथलीट में आयुष शर्मा 100 मीटर, संदेश 200 मीटर, सुमित मौर्य 400 मीटर, भूपेंद्र राव 800 मीटर/1500 मीटर, हिमांशु 3000 मीटर, सूरज कुमार शॉट पुट, दिव्यांश पांडेय जेबलिन थ्रो, अभिषेक कुमार लॉन्ग जंप, आबिद अकरम ऊंची कूद, अजीत वॉक रेस शामिल हैं। वहीं चयनित सीनियर पुरूष कबड्डी खिलाड़ियों में त्रिभुवन, आदर्श यादव, अनुराग वर्मा, अभिषेक यादव, अरिदमन सिंह, शुभम यादव शामिल है। यह भी पढ़ें- Meerut News: रा...