अंबेडकर नगर, अगस्त 11 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जनपद में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं उनके स्वास्थ और सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान में जनपद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मंडल स्तर पर प्रथम तथा प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। शासन के निर्देशों के क्रम में एक अप्रैल से 31 अगस्त तक 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रभावी रूप से संचिालित किया जा रहा है। अभियान के तहत किशोरियों को एचपीवी संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के लिए व्यापक स्तर पर टीकाकरण कराया जा रहा है। इस अभियान में जनपद के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यपाल द्वारा आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन को सम्...