अंबेडकर नगर, जुलाई 14 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय तैराकी प्रतियोगिता मंगलवार को एकलव्य स्टेडियम के स्विमिंग पूल में आयोजित की गई। एचटी इंटर कॉलेज टांडा के संयोजन में हुई इस प्रतियोगिता में मेजबान कॉलेज के तैराकों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपना दबदबा बनाए रखा। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अंडर-17 बालक वर्ग की 50 व 100 मीटर फ्री स्टाइल में एचटी इंटर कॉलेज के दीपक ने पहला और रत्नेश ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-19 बालक वर्ग की इन्हीं स्पर्धाओं में आदर्श इंटर कॉलेज टांडा के शिव चंद पहले, जबकि एचटी इंटर कॉलेज के उत्कर्ष दूसरे और आनंद तीसरे स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: तैराकी प्रति...