अंबेडकर नगर, अगस्त 27 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। अहिरौली थाना क्षेत्र के दिलावलपुर में सड़क दुर्घटना में राजमणि विश्वकर्मा के मौत के 9 वर्ष बाद क्षतिपूर्ति के रूप में बीमा कंपनी से मिलने वाले लगभग 14 लाख रुपए से मृतक के चार बच्चों की शिक्षा दीक्षा के साथ मां व पत्नी की भी आर्थिक हालात सुधरेगा। बीमा कंपनी का यह पैसा उनके दुखों पर मरहम का काम करेगा। अहिरौली थाना क्षेत्र के डल्ला निजामपुर के निवासी राजमणि विश्वकर्मा पुत्र सीताराम गांव के ही रबीश शुक्ल के साथ मोटरसाइकिल 8 जून 2017 को अपनी बहन के घर वापस आ रहे थे कि दिलावलपुर के पास पहुंचते ही अनियंत्रित गति से आ रही है ट्रैक्टर के चालक ने राजमणि की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया था। टक्कर लगने के बाद राजमणि की मौके पर ही मौत हो गयी थी। मामले में मृतक राजमणि के पुत्र रिंकू ने अज...