Ambedkar Nagar News: एक जनपद एक व्यंजन योजना से व्यापार को लगेंगे पंख
अंबेडकर नगर, जुलाई 30 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक जनपद एक व्यंजन के तहत जिले का चयन बालूशाही, खजला, चाट व गन्ने की गोटी के लिए किया गया है। खास बात यह है कि इस योजना के तहत लोन लेने वाले लोगों को अलग अलग राशि में सब्सिडी की व्यवस्था है। इससे न सिर्फ अपना स्वरोजगार स्थापित किया जा सकता है, वरन व्यापार को भी पंख लगेगा। युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिए जाने व जिले के विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसका बड़े पैमाने पर युवाओं को लाभ भी मिल रहा है। पूर्व में एक जनपद एक उत्पाद के तहत जिले का चयन कपड़ा उद्योग के लिए किया गया था। इसका मुख्य कारण जिले में बड़ी संख्या में पॉवरलूम द्वारा तैयार कपड़ों का देश के विभिन्न राज्यों व विदेशों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.